अब 10 ग्राम सोना 1,01,020 रुपये का हो गया है. ये सब सराफा कारोबारियों की बिक्री की वजह से हुआ. चांदी में कोई बदलाव नहीं आया, वो अभी भी 1 किलो 1,12,000 रुपये है।
अब बात करें इंटरनेशनल मार्केट की, तो न्यूयॉर्क में सोना थोड़ा बढ़ा है, 3,358.99 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग अमेरिका के डेटा का इंतजार कर रहे हैं, जिससे पता चलेगा कि आगे ब्याज दरें बढ़ेंगी या घटेंगी। एक्सपर्ट्स ये भी बोल रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने फेड चेयरमैन पर ब्याज दरें कम करने का प्रेशर डाला है, जिससे बाजार में थोड़ा डर का माहौल है। इसलिए लोग सोने में पैसा लगा रहे हैं, क्योंकि ये सुरक्षित माना जाता है. अब सबकी नजर ट्रंप और पुतिन की मीटिंग पर है, जिससे पता चलेगा कि सोने का भाव आगे क्या होगा।
वायदा बाजार में भी सोने का भाव 243 रुपये बढ़कर 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जब कि चांदी बुधवार को स्थिर रही और 1 किलोग्राम चांदी ₹1,12,000 (सभी करों सहित) पर बनी रही।


