Arjun Tendulkar gets engaged to Saaniya Chandok!: अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चांदोक से सगाई कर ली!

0

अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चांदोक से सगाई कर ली! सचिन तेंदुलकर की बहू के बारे में सब कुछ जो आपको जानना चाहिए।

खबर है कि क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को सानिया चांदोक से सगाई कर ली। तेंदुलकर और चांदोक के परिवारों की ओर से अभी तक कोई official announcement नहीं आई है, लेकिन India Today की एक report के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर की लाइफ़ social media पर काफ़ी trend कर रही है। सानिया, मुंबई के famous businessman रवि घई की पोती हैं। घई परिवार hospitality और food industry में जाना जाता है, जिनका InterContinental Hotel और Brooklyn Creamery ब्रांड  है।

Reports से पता चला है कि सानिया मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की founder हैं। वह एक से ज़्यादा companies को भी संभालती हैं और अपने family business की देखरेख करती हैं। सानिया का भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ज़िक्र है।

अर्जुन आजकल क्रिकेट में अपना करियर बनाने में लगा हुआ है। वो घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलता है। उसने अभी तक 17 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें उसने 37 विकेट लिए हैं और 532 रन बनाए हैं। टी20 में, अर्जुन ने 24 मैच खेले हैं और 27 विकेट लेकर 119 रन जोड़े हैं। इसके अलावा, उसने 18 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं, जिनमें उसे 25 विकेट मिले और उसने 102 रन बनाए।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top